देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस का जगह-जगह प्रदर्शन जारी

 देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस का जगह-जगह प्रदर्शन जारी

देशभर में बढ़ते महंगाई को लेकर कांग्रेस आज यानी शुक्रवार को जगह – जगह प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान कई जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं दिख रहा है।अभी हाल ही में कोरोना महामारी से सभी को थोड़ी राहत मिली है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन खासतौर पर पेट्रोल – डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर है।

आपको बता दें कि कांग्रेस का कहना है कि सरकार के गलत नीतियों के कारण पेट्रोल का दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। इसलिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सबसे ज्यादा प्रदर्शन पेट्रोल पंप पर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस अपने प्रदर्शन के दौरान आर्थिक सस्ती और रसोई गैस के बढ़ते कीमतों को लेकर आवाज उठा रहें हैं। इसके साथ ही बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे के खिलाफ भी आवाज उठा रही है। वही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिर्फ एक दिन महंगाई के खिलाफ धरना और प्रदर्शन देने से काम नहीं चलेगा।इसे आंदोलन बनना होगा और जनता के बीच जाकर लगातार महंगाई के खिलाफ आवाज उठाना पड़ेगा। तब जाकर कोई हल नहीं पाएगा।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर विरोध जताने के लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अच्छा रास्ता निकाला है। उन्होंने बीते दिन गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान और महिला एवम् बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को साइकिल कुरियर कर दिया है। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस का कहना है कि पिछले 5 महीने में पेट्रोल डीजल 43 गुना महंगे हुए हैं। केंद्र सरकार को इनकी कीमतों की बढ़ोतरी वापस लेनी होगी।

संबंधित खबर -