11 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 11 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी खबरों से

  • बिहार में मौत के बढ़े आंकड़ों पर जारी सियासत के बीच स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सरकार की मंशा एकदम साफ है। सरकार मौत के आंकड़े नहीं छिपा रही, बल्कि जिनकी मौत कोरोना से हुई, उनके आश्रितों को मुआवजा मिले, इसके लिए आगे बढ़कर हकीकत जानने के लिए जांच कराई और सही संख्या जुटाई। 
  • बिहार की सियासत से जुड़ी यह बड़ी खबर है। भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद संजय पासवान ने विधान परिषद की समिति के सभापति  के पद से इस्तीफा दे  दिया है। 
  • बिहार में कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पटना सिटी के अगमकुआं स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में बच्चा मरीजों के लिए बिहार की दूसरी बड़ी आइसीयू यूनिट तैयार की जा रही है। 
  • बिहार के डाक्टर 18 जून को चार घंटे तक सरकारी और निजी ओपीडी बंद रखेंगे। इस दौरान डाक्टर मरीजों को नहीं देखेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ओपीडी बंद करने का आह्वान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बाबा रामदेव के आधुनिक चिकित्सा पद्धति के प्रति दिए गए अपमानजनक बयान के खिलाफ ओपीडी बाधित करने का फैसला किया है। 

अब एक नजर देश की बड़ी ख़बरों पर…

  • बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार को भाजपा को एक बड़ा झटका लगा। राज्य में भाजपा के बड़े नेता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भाजपा का साथ छोड़कर वापस तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। 
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। यह नई गाइडलाइन दिल्ली की सड़कों पर स्पीड लिमिट के बारे में है। अब डेल्ही में कुछ जगहों पर अधिकतम रफ़्तार की सीमा निर्धारित कर दी गयी है.
  • पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल पंपों के बाहर जमकर प्रदर्शन की ठानी। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने भी इस प्रदर्शन में जोर लगाया। वहीं, प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं पर मामला भी दर्ज हो गया है। 
  • कोरोना महामारी से तमाम लोगों ने अपनों को गवां दिया, लेकिन कोरोना से जंग में मासूमों ने बाजी मारी है। कोरोना संक्रमण से बच्चे तो संक्रमित हुए, लेकिन उन्होंने आसानी से इस महामारी को हरा दिया है। मध्य जिले में अब तक करीब 1200 बच्चे संक्रमित भी हुए, लेकिन इसमें से अधिकतर होम क्वारटाइंन में रहकर सही भी हो गए। 

अब एक नजर दुनिया की कुछ अहम् ख़बरों पर

  • अमेरिका ने एक तस्करी नेटवर्क की मदद करने के आरोप में यूएई में रहने वाले भारतीय नागरिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका का कहना है कि मनोज सभरवाल एक ऐसे तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है, जो ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड और यमन के हाउती विद्रोहियों की मदद करता है। 
  • अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका का अभियान पूरा हो गया है। इसलिए उनका विभाग इस देश से अपने लोगों और साजो-सामान को वापस लाने पर ध्यान केंद्रीत कर रहा है। 

संबंधित खबर -