21 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 21 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी खबरों के साथ

  • बिहार सरकार ने अगले छह महीने में छह करोड़ लोगों को कोरोना के टीके की डोज देने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टीकाकरण महाभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री हर जिले से जुड़ेंगे और इस महाभियान का विधिवत उद्घाटन करेंगे। 
  • बिहार की राजधानी पटना में आज विश्‍व योग दिवस की धूम है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक शारीरिक दूरी का ख्‍याल रखते हुए तमाम बड़े नेताओं ने योगासनों का अभ्‍यास किया। बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने अपील की थी कि लोग अपने घरों में ही योग करते हुए तस्‍वीरें #BiharWithYoga के साथ इंटरनेट मीडिया पर शेयर करें।
  • बगहा पुलिस जिले के धनहां में रविवार को आर्केस्ट्रा नहीं लाने से नाराज दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हे समेत उसके स्वजनों को बंधक बना लिया गया। पूरी रात मान-मनौव्वल होता रहा। बात नहीं बनी तो सुबह में दूल्हा पक्ष ने पुलिस की शरण ली। पुलिस की पहल पर आखिरकार सोमवार की सुबह दुल्हा-दूल्हन परिणय सूत्र में बंधे।
  • कोरोना काल में कुछ समय तक नरमी के बाद पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने के कारण एक बार फिर से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में लोगों की थाली से सब्जी गायब होने लगी है और करेला तो करेला, अब तो भिंडी ने भी थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। 

अब एक नजर देश की कुछ अहम खबरों पर,

  • कोरोना से उपजे हालात को देखते हुए श्री बाबा अमरनाथ यात्रा को रद कर दिया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, ने बोर्ड के सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर आज सोमवार को व्यापक विमर्श किया और उसके बाद श्री अमरनाथ यात्रा को रद करने का फैसला किया।
  • देश के अधिकतर राज्‍यों में अब कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन में राहत दी जा रही है। अब विभिन्‍न राज्‍यों में कुछ ही जगह ऐसी बची हैं जहां अब भी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन की चपेट में हैं। प्रतिबंधों के हटने के साथ ही लोगों की रोजाना की जिदंगी वापस पटरी पर आती हुई दिखाई दे रही है।
  • सांतवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत समेत पूरे विश्व में लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। भारत से लेकर अमेरिका तक योग दिवस की धूम देखने को मिल रही है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में गलवान घाटी और चीन बॉर्डर के पास पैंगोंग त्सो झील के किनारे योगाभ्यास किया। वहीं, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में करीब 3000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
  • दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि उत्तर पश्चिमी राजस्थान के आस-पास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। मौसम विभाग ने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के चलते बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। 

अब एक नजर दुनिया की कुछ बड़ी ख़बरों पर

  • रूस के विपक्षी नेता और पुतिन विरोधी नवलनी को जहर देने के मामले में अमेरिका रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवान ने कहा कि हम इस मामले में नए प्रतिबंधों की एक बार फिर तैयारी कर रहे हैं। 
  • चीन शासित हांगकांग से ताइवानी कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद ताइवान ने हांगकांग की कड़ी निंदा की है। ताइवान पर चीनी संप्रभुता का दावा करने वाले दस्तावेज पर दस्तखत करने का दबाव डालने और ऐसा नहीं करने पर हांगकांग छोड़ने का निर्देश देने के बाद विगत रविवार से ही ताइवानी कर्मियों ने हांगकांग से लौटना शुरू कर दिया।

संबंधित खबर -