29 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 29 June : जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की बड़ी ख़बरों के साथ

  • शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर STET (एसटीईटी) अभ्यर्थियों ने आज मंगलवार को जमकर  हंगामा मचाया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को इको पार्क के पास ही रोक लिया। जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इस दौरान पुलिस अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोका, लेकिन वे सभी काफी आक्रोशित थे और नहीं माने।तब पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
  • Chirag Paswan News इधर दो-फाड़ हो चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) में सियासी घमासान मचा है तो उधर चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अचानक गुजरात जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के एक करीबी नेता से मुलाकात की है। इस मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। 
  • गया कॉलेज ऑनलाइन एजुकेशन के दिशा में एक कदम आगे की ओर बढ़ाते हुए महाविद्यालय का संबंध एन -लिस्ट से स्थापित किया है। इसका लाभ आने वाले दिनों में विद्यार्थियों को इस रूप में प्राप्त होगा। विद्यार्थी घर बैठे अपने विषय की पाठ सामग्री का ऑनलाइन अवलोकन एवं डाउनलोड कर सकेंगे। 
  • राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। 18 जिलों के लोगों को मंगलवार को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि शेष 18 में बारिश जारी रहेगी। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने एक जुलाई तक येलो अलर्ट (Yellow Alert in Bihar) जारी कर दिया है।

अब एक नजर देश की कुछ अहम ख़बरों पर..

  • देश में टीकाकारण अभियान जोर-शोर से जारी है। ऐसे में कई विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देने की प्रक्रिया चल रही है। भारत में सिप्ला कंपनी की मॉडर्ना वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए आयात करने की DCGI (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) ने मंजूरी दी। केंद्र सरकार इस बारे में जल्द घोषणा करेगी। 
  • नीति आयोग के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर वीके पॉल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित मॉडर्ना वैक्सीन को भी भारत में अनुमति दे दी गई है। इस वैक्सीन के दो डोज लगाए जाएंगे। देश में अब चार कोरोना रोधी वैक्सीन उपलब्ध हो गई हैं। जो कि कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक वी और मॉडर्ना हैं। फाइजर के साथ भी अब जल्द ही करार कर लिया जाएगा। 
  • देश में दक्षिण पश्चिमी मानसून इस समय थोड़ा सुस्‍त पड़ गया है। इसके चलते उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की जगह तेज धूप और गर्मी हो रही है। मौसम गर्म होने से लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा के निर्माण कार्य को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने महामारी के बीच सेंट्रल विस्टा के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया था। 

अब एक नजर दुनिया की कुछ अहम् ख़बरों पर,

  • ब्रिटेन में कोरोना महामारी का कहर फिर बढ़ने लगा है। इस बार कोरोना का डेल्टा वेरिएंट कारण बन रहा है। देशभर में पांच माह बाद बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 22 हजार 868 नए केस पाए गए। गत 30 जनवरी को 23 हजार 138 मामले मिले थे। 
  • अफगानिस्तान के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वह आतंकी संगठन तालिबान को समर्थन देना जारी रखता है तो उसे “बहुत अधिक कीमत” चुकानी होगी। सालेह ने रविवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के पास एक मौका है कि वह शांति वार्ता का आयोजक बनते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

संबंधित खबर -