रोहतास में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जलाया, उससे पहले विवाहिता के घर फोन कर कहा जलाने जा रहें हैं

 रोहतास में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जलाया, उससे पहले विवाहिता के घर फोन कर कहा जलाने जा रहें हैं

बिहार के रोहतास जिले में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहित को जिंदा जला दिया। ससुराल वालों का दुस्साहस इतना कि उन्होंने जलाने से पहले विवाहिता के घर फोन कर बोले कि बहू को जलाने जा रहे हैं। उसके बाद उन्होंने फोन कट कर दिया। फिर बहू के ऊपर किरोसीन तेल छिड़कर आग लगा दी। मायके वाले जलाने की बाते सुनकर दौड़े – भागे लड़की के ससुराल पहुंचे तो बेटी को अंतिम सांसे गिनते पाया। वारदात को अंजाम देकर ससुराल वाले घर से फरार है। घटना बीते शनिवार की रात की है।

बता दें कि मायके वाले जब तक पहुंचे तब तक उनकी बेटी पूरी तरह से झुलस चुकी थी। बुरी तरह से झुलसी बेटी के इलाज के लिए माता – पिता ने सासाराम अस्पताल में भर्ती करवाये। विवाहित ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वही, डॉक्टरों ने बताया कि 85% बर्न कारण विवाहित के हालात नाजुक हैं।जिसके वजह से ऑक्सीजन लगाया गया है।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिवसागर थाना क्षेत्र के बभनी के रामशीष साह की बेटी ममता की शादी दो साल पहले रसेनुआ के उपेन्द्र साह से हुई थी। जहां शुरू से ही विवाहित को दहेज के लिए मार – पीट की जाती थी। ससुराल वाले दहेज में बाइक मांग रहे थे। समझाने – बुझाने के बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। वही विवाहित को अभी कोई संतान नहीं था इसलिए पति भी दूसरी शादी करने का धमकी देता था।

आपको बता दें कि घटना के सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की छानबीन शुरू कर दी। शिवसागर थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि रेसुनुआं गांव में दहेज के लिए जिंदा जलाने के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित खबर -