प्रेमिका की शादी तय होने की खबर से नाराज प्रेमी ने लड़के वालों को लड़की के अश्लील फोटो दिखाकर रिश्ता तोड़ा

 प्रेमिका की शादी तय होने की खबर से नाराज प्रेमी ने लड़के वालों को लड़की के अश्लील फोटो दिखाकर रिश्ता तोड़ा

प्रेमिका के शादी तय होने पर नाराज प्रेमी ने लड़के वालों को लड़की के अश्लील फोटो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया।इतना ही नहीं प्रेमिका के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फोटो को फेसबुक पर भी डाल दिया। प्रेमी युवक की इस हरकत से लड़की के घर वाले बहुत परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है।

सेल sale

इसके साथ ही लड़की के परिजनों ने बथनाहा थाना के हरिबेला गांव के रामदेव साह के पुत्र पप्पू कुमार साह के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में लड़की के चाचा ने बताया है कि आरोपी युवक का उसकी भतीजी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी भतीजी की कुछ अश्लील फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लीं थीं।

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि लड़की के परिजनों को जब प्रेम प्रसंग के मामले के पता चला तो उन्होंने फटाफट उसकी रिश्ता तय कर दिया। लड़की का रिश्ता तय होने की खबर आरोपी युवक को लगी गई। शादी तय होने से नाराज आरोपी ने रिश्ता तोड़ने के लिए कई तरह की चालें चलीं। उसने रिश्तेदारों को अश्लील फोटो और अपशब्द लिखकर उन्हें भेज दिया। जिस वजह से लड़की का रिश्ता टूट गया।जिससे लड़की के परिजन परेशान हैं।

संबंधित खबर -