Tokyo Olympic 2020 : महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चुकी, PM नरेंद्र मोदी ने तारीफ कर कहा टीम पर गर्व

 Tokyo Olympic 2020 : महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चुकी, PM नरेंद्र मोदी ने  तारीफ कर कहा टीम पर गर्व

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूक गई।ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। उसके बावजूद PM नरेंद्र मोदी ने महिला टीम को एक के बाद एक लगातार दो ट्विट कर तारीफ की है।

बता दें कि ब्रिटेन ने एक समय मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन तभी भारतीय महिलाओं ने जोरदार वापसी की और चार मिनट के अंदर तीन गोल दागकर 3-2 की बढ़त बना ली।वही, ब्रिटेन ने तीसरे क्वार्टर में वापसी कर ली और फिर उसने चौथे क्वार्टर में बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय टीम बराबरी नहीं कर पाई और हारकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं।

हार के बावजूद PM नरेंद्र मोदी ने महिला हॉकी टीम की ट्वीट कर तारीफ की है। पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट कर लिखा, ‘ हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए। लेकिन यह टीम नए भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना बेस्ट प्रदर्शन करके नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। इस टीम पर गर्व है।’

इसके साथ ही मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा किलोग टोक्यो ओलंपिक में हमारी महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के हर सदस्य में जबर्दस्त साहस, कौशल और दृढ़ता है। भारत को इस टीम पर गर्व है।’
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन और उनके जज्बे को सलाम किया जा रहा है।

संबंधित खबर -