मोतीहारी में बीमार महिला के साथ श्मशान में दुष्कर्म, केस करने पर हत्या करवा देने की दी धमकी

 मोतीहारी में बीमार महिला के साथ श्मशान में दुष्कर्म, केस करने पर हत्या करवा देने की दी धमकी

मोतीहारी जिले से एक बीमार महिला के साथ दुष्कर्म की मामला सामने आई है। जिले के मुफस्सिल थाने क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक करने के लिए महिला को श्मशान में बुलाकर ले गया। जहां रात में महिला के साथ दुष्कर्म किया। गया।महिला के विरोध करने पर आरोपित ने जान से मरवा देने की धमकी दी।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बयान दिया है कि बीमारी ठीक करने के बहाने मुझे परिजनों के साथ श्मशान घाट बुलाया। सास-ससुर को अलग बैठा दिया और मुझे अंदर ले जाकर चावल का अक्षत छींटकर झाड़-फूंक का बहाना किया, फिर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया किया। SHO विनय कुमार ने कहा महिला के बयान पर FIR दर्ज कर ली गयी है।

आपको बता दें कि महिला का कोर्ट में 164 का बयान कराया गया। कोर्ट के आदेश पर मेडिकल जांच करायी जायेगी। महिला बीमार चल रही थी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थी। उसके घर से आरोपित इंदल सहनी गुजर रहा था तो बोला कि इसे भूत पकड़ लिया है। झाड़ फूंक करना होगा। उससे ठीक हो जाएगी। घर वाले उसके बात में आ गए।

संबंधित खबर -