बिहार के कई विश्वविद्यालयों में नए VC की नियुक्ति, केसी सिन्हा बने नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के VC

 बिहार के कई विश्वविद्यालयों में नए VC की नियुक्ति, केसी सिन्हा बने नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के VC

बिहार के कई विश्वविद्यालयों में आज गुरुवार को नए कुलपति की नियुक्ति की गई है। इसके अनुसार, साइंस कॉलेज के प्रोफेसर केसी सिंह को नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जेडी वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य डॉ स्यामा राय को मुंगेर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में डॉ आरएन यादव को नियुक्त किया गया है।

वही, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में डॉ आरएन यादव को नियुक्त किया गया है। जबकि मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी का डॉ मो कुद्दुस कुलपति नियुक्ति किए गए है। जानकारी के अनुसार, बिहार के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नियुक्ति के सिलसिले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान वाइस चांसलर की नियुक्ति को लेकर परामर्श हुआ था।

आपको बता दें कि किसी राज्य का राज्यपाल वहां के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति यानी चांसलर होता है। वहीं राज्य में स्थित यूनिवर्सिटी में कुलपतियों की नियुक्ति करते है। आज राज्यपाल ने चार विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर के साथ ही 4 यूनिवर्सिटी में प्रो वीसी यानी प्रति-कुलपति की भी नियुक्ति की है। जिसमें कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह, वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा के प्रो वीसी प्रो. सीएस चौधरी, मुंगेर यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी प्रो. जवाहर लाल और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी प्रो. राजीव कुमार मल्लिक बनाए गए हैं।

संबंधित खबर -