गोपालगंज जिले में गंडक नदी उफनाई, विभाग ने बाढ़ प्रभावित अंचलों में हाई अलर्ट किया जारी

 गोपालगंज जिले में गंडक नदी उफनाई, विभाग ने बाढ़ प्रभावित अंचलों में हाई अलर्ट किया जारी

बिहार के कई जिला बाढ़ से प्रभावित है। इनमें से एक गोपालगंज जिला है। जहां अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जिले के गंडक नदी उफनाई हुई है। वाल्मीकि नगर बराज से गंडक नदी में 4 लाख 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।इससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंडक नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित अंचलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 6 अंचलों में निचले इलाके के 42 गांव शाम तक बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीण माल-मवेशियों के साथ पलायन कर रहे हैं।आपको बता दें कि नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही दियारा इलाके के कई स्थानों पर नदी की धारा तटबंध की तरफ बढ़ने लगी है।

इस कारण दियारा इलाके के निचले इलाके के लोगों को बाढ़ की चिता भी सता रही थी। सदर प्रखंड से लेकर कुचायकोट, मांझा, बरौली तथा बैकुंठपुर प्रखंड के दियारा इलाके के गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए सारण मुख्य तटबंध है तो कई स्थानों पर रिग बांध भी बने हुए हैं।

संबंधित खबर -