पटना : मनेर में एक स्कूल की छात्राओं ने मनचलों के चलते स्कूल आना छोड़ा, प्रधानाध्यापक के शिकायत मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज

 पटना : मनेर में एक स्कूल की छात्राओं ने मनचलों के चलते   स्कूल आना छोड़ा, प्रधानाध्यापक के शिकायत मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज

बिहार में नारी सशक्तिकरण को लेकर सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। सरकार के इस दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं। राजधानी पटना के पास स्थित मनेर में एक स्कूल की छात्राओं ने मनचलों के चलते स्कूल आना छोड़ दिया है।इस मामले को लेकर प्रधानाध्यापक के आवेदन पर मनेर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

इतना ही नहीं मनचले शिक्षिकाओं को भी परेशान करते हैं। इस कारण स्कूल में पढ़ाई लिखाई का माहौल खत्म हो गया है।बता दें कि मनेर के राजकीय मध्य विद्यालय ब्यापुर के प्रधानाध्यापक राजकुमार ने मनेर थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि स्कूल में 9 महिला शिक्षिकाएं हैं और विद्यार्थियों की संख्या लगभग 700 है। स्कूल आने वाली छात्राओं को आसपास के लफंगे युवक परेशान करते हैं।

जानकारी के अनुसार, मनचले छात्राओं को देखकर फब्तियां कसते हैं और अश्लील गाना गाने लगते हैं। इन मनचलों की हरकतों और छेड़खानी की वजह से बड़ी संख्या में छात्राओं ने स्कूल आना छोड़ दिया है। शिक्षिकाओं के लिए स्कूल में आना मजबूरी है। इसका फायदा उठाकर यह मनचले अब विद्यालय की शिक्षिकाओं को निशाना बना रहे हैं। लफंगे आती जाती शिक्षिकाओं के साथ गंदी हड़कत करते हैं और उन्हें कोई रोकने वाला नही है। वही, स्कूल के प्रधानाध्यापक की शिकायत पर मनेर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि इस मामले में पुलिस एक्शन तेज कर दिया गया है।

संबंधित खबर -