IPL 2021 MI vs CSK: रोहित शर्मा सीएसके के खिलाफ 3 सिक्स लगाकर टी-20 में 400 सिक्स मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे

 IPL 2021 MI vs CSK: रोहित शर्मा सीएसके के खिलाफ  3 सिक्स लगाकर टी-20 में 400 सिक्स मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे

IPL 2021 : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे फेज के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से बहुत उम्मीद की जा रही हैं। रोहित शर्मा सीएसके के खिलाफ अगर तीन सिक्स जड़ते हैं तो वो भारत की तरफ से टी-20 में 400 सिक्स मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शर्मा को आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है।

बता दें कि आईपीएल 14 के पहले फेज में दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया था।रोहित शर्मा ने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 397 छक्के लगाए है। भारत की तरफ से सिर्फ चार खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेच में 300 से अधिक छक्के यानी सिक्स लगाए हैं। रोहित के बाद सुरेश रैना ने 324 सिक्स जड़े हैं। इसके बाद विराट कोहली ने 315 सिक्स मारे हैं। वहीं एमएस धोनी ने 303 सिक्स जड़े हैं। रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 397 सिक्स में से 224 आईपीएल में लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, रोहित ने 173 छक्के मुंबई इंडियंस की तरफ से जड़े हैं। आईपीएल करियर के बाकी 51 छक्के आईपीएल में उन्होंने पहले तीन सीजन में लगाए थे, तब वो डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। रोहित भारत , भारत ए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाजों की बात करे तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल नंबर वन पोजीशन में हैं। उन्होंने सर्वाधिक 1042 छक्के लगाए है। उनके बाद दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड 755 छक्कों के साथ काबिज हैं। जबकि तीसरे स्थान पर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में कुल 509 छक्के लगाए है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 8वें स्थान पर हैं।

संबंधित खबर -