बांका में भूमि विवाद को लेकर सौतेले भाई ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर की हत्या

बांका में बाराहाट थाना के ओरिया पंचायत के चंद्रपुरा गांव में जमीनी विवाद को भाईयों के बीच लड़ाई हुई। लड़ाई में सौतेले भाई ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शव बरामद कर इस मामले की करवाई शुरू कर दी है। घटना बीते दिन सोमवार की देर रात की है। मृतक का नाम प्रकाश राय हैं। मृतक को 4 लड़की एवं एक लड़का है। मृतक प्रकाश राय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के पिता ने दो शादी की थी। पहली शादी से प्रकाश राय एवं मनोज राय उत्पन्न हुए। दूसरी शादी में संजय राय, धनंजय राय अजय राय हैं।
आपको बता दें दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को 10 बजे रात में ग्रामीण पंचायती चल रही थी। सौतेले भाई द्वारा ग्रामीण पंचों की बात नहीं मान कर विवाद करने लगा। इस दौरान सभी ग्रामीण पंच पंचायती छोड़कर अपने घर चले गये। इसी बीच सौतेले भाईयों ने मनोज राय के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मनोज राय को बचाने के लिए प्रकाश राय आगे आ गया। इसी क्रम में प्रकाश राय की मारपीट के दौरान हत्या कर दी गई।
आज मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही बाराहाट थाना अध्यक्ष HD प्रभाकर चंद्रपुरा गांव पहुंचे। गांव पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का बयान पुलिस नही ले पाई है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांड के सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं।