भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज अंतिम दिन, 40 से 50 हजार लोगों के मेले में आने की संभावना

 भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज अंतिम दिन, 40 से 50 हजार लोगों के मेले में आने की संभावना

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF – 2021) का आज अंतिम दिन है। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में आज लोगों के मेले में पहुंचने की संभावना है। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के अधिकारियों का कहना है कि अंतिम दिनों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। आज शनिवार को 40 से 50 हजार लोगों के आने की संभावना है। हालांकि, इस साल मेला 73 हजार वर्ग मीटर में आयोजित हो रहा है, जिसके चलते व्यवस्था बनाने में दिक्कत नहीं है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतिम दिन विशेष ऑफर मिलने की संभावना के बीच ज्यादा लोगों के आने की संभावना रहती है।

बीते साल 2020 में भी देखा गया है कि अंतिम दिन सामान्य दिनों की तुलना में दो गुना तक भीड़ आ जाती है। शनिवार का दिन होने के चलते अधिकांश ऑफिस बंद रहते हैं। इस कारण से भी परिवार संग काफी लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। मेले में शुक्रवार को कपड़ों से लेकर पेंटिंग और घर की सजावट तक के अन्य सामानों पर छूट मिलने से लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करते हुए नजर आए।

जानकारी के अनुसार, इस व्यापार मेले में झारखंड, बिहार, कर्नाटक, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश के पवेलियन हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम तक के सामान पर विशेष छूट में सामान बेचे जा रहे हैं। ऐसे में आज अंतिम दिन विषेश ऑफर के साथ व्यापार मेले में खरीदारी करने का सुनहरा मौका है। सरल, हुनर हाट, खादी इंडिया से लेकर नौ देशों के पवेलियन में अच्छी खरीदारी कर सकते हैं। इसके सा थ ही हाथ से बने मुरब्बे से लेकर शहद और आचार व अन्य व्यंजन भी अपनी पसंद के खरीद सकते हैं।

आपको बता दें सरल मेले में 135, हुनर हार्ट में दो सौ से अधिक और खादी इंडिया में 48 स्टाल लगे हैं। पूरे मेले में 3 हजार से अधिक स्टाल हैं, जिनमें से अधिकांश पर अब विशेष छूट व ऑफर शुरू हो गया है। इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। लगभग सभी पवेलियन में खरीदारी करने वाले लोगों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली।

संबंधित खबर -