Bihar politics : जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, जाप के सभी प्रकोष्ठ कमेटियां भंग

 Bihar politics : जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, जाप के सभी प्रकोष्ठ  कमेटियां भंग

बिहार में जन अधिकार पार्टी के कांग्रेस में विलय को लेकर कयास तेज हो गए हैं। जाप के सभी प्रकोष्ठ की कमेटियां भंग कर दी गई है। उसके बाद संभावना जताई जा रही है कि जल्द पार्टी का विलय कांग्रेस में हो सकता है। जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने बीते दिन गुरुवार को पार्टी की सभी कमिटियों को भंग किए जाने की जानकारी दी थी।

आपको बता दें बीते दिनों यह चर्चा जोरों पर थी पर किसी कारण वस मामला ठंडा पड़ गया था। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक की गई थी। इस बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार जाप ने गुरुवार को सभी प्रकोष्ठों की कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

वही, जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आगामी 19 दिसंबर को पटना में राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयों को आमंत्रित किया गया है।

संबंधित खबर -