स्कूल परिसर में भोजपुरी भाषा नहीं बोलने की चेतावनी पर भड़के खेसारी लाल यादव, ट्विट कर कही ये बात..

 स्कूल परिसर में भोजपुरी भाषा नहीं बोलने की चेतावनी पर भड़के खेसारी लाल यादव, ट्विट कर कही ये बात..

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हमेशा अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी दौरान एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने किसी स्कूल में लगे सूचना बोर्ड की फोटो को शेयर किया है। स्कूल परिसर में लगे सूचना बोर्ड पर भोजपुरी भाषा नहीं बोलने की चेतावनी दी गई है। जिसे लेकर एक्टर ने आपत्ति जताई और सवाल किया है ऐसा क्यों? खेसारी लाल का यह ट्विट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें अब फैंस उनके ट्वीट पोस्ट पर कॉमेंट कर, सूचना बोर्ड को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। एक्टर खेसारी लाल यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से जो फोटो शेयर किया है, उसमें लिखा है, ”सूचना : विद्यालय परिसर में भोजपुरी भाषा का प्रयोग वर्जित है। ” इस फोटो को शेयर करते हुए खेसारी लाल भोजपुरी में सवाल करते हुए लिखा है – काहे हो। इसके साथ उन्होंने गुस्सा वाली इमोजी शेयर किया है। खेसारी के ट्वीट से लग रहा है वह इससे बहुत नाराज हैं।

खेसारी लाल यादव का यह ट्विट पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी के साथ बहुत से यूजर्स भी ये जानना चाहते हैं कि भोजपुरी भाषा के प्रयोग नहीं करने की ये चेतावनी क्यों दी गई है। एक यूजर ने खेसारी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है – ये तो बहुत गलत बात है। इसके साथ एक और यूजर ने भोजपुरी में लिखा है- भोजपुरी से कवनो दिकत बा का ओ लोग के। एक तीसरे यूजर ने लिखा है – भोजपुरी हमारी मातृभाषा हैं, इसको बोलने से हमें कोई नहीं रोक सकता। इसके साथ ही एक और यूजर लिखता है कि यह स्कूल इंग्लैंड में तो नहीं है कि यहां भोजपुरी बोलने के लिए चेतावनी दी जा रही है। इसी के साथ यूजर्स स्कूल परिसर से ये बोर्ड हटाने जाने और स्कूल प्रसाशन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबर -