किसान दिवस 2021: आज 23 दिसंबर को पूरे देश में मनाया जा रहा किसान दिवस, जानें इस खास दिन के बारे में

 किसान दिवस 2021: आज 23 दिसंबर को पूरे देश में  मनाया जा रहा  किसान दिवस, जानें इस खास दिन के बारे में

किसान दिवस 2021: आज 23 दिसंबर, गुरुवार को पूरा देश ‘किसान दिवस’ मना रहा है। इतिहास में 23 दिसंबर के दिन किसानों के लिए बहुत खास दिन है। भारत में हर साल इस दिन को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का संबंध भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है। चौधरी सिंह का जन्म 23 दिसंबर को हुआ था। उन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी।

भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता हैं। आपको बता दें चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। चौधरी चरण सिंह ने एक बार कहा था, सच्चा भारत अपने गांवों में बसता है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे।

किसानों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन कृषि क्षेत्र की नवीनतम सीखों के साथ समाज के किसानों को सशक्त बनाने का विचार देता है। किसान दिवस समारोह लोगों को किसानों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के बारे में शिक्षित करने का काम करता है। यह भी कहा जाता है कि पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह ने सर छोटू राम की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने 23 दिसंबर 1978 को किसान ट्रस्ट भी बनाय था। ताकि देश में किसानों के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।

संबंधित खबर -