बिहार : CM नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, नीरा का उत्पादन करने वालों को मिलेगी एक लाख रूपये

 बिहार : CM नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, नीरा का उत्पादन करने वालों को मिलेगी एक लाख रूपये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा ताड़ी के बदले नीरा का उत्पादन करने वालों को राज्य सरकार मदद करेगी।नीरा का व्यवसाय करने वाले ऐसे लोगों को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।इसके साथ ही 7 महीने तक 1-1 हजार रुपये भी दिए जायेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा ताड़ी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जबकि नीरा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

आपको बता दें सीएम नीतीश कुमार अपनी समाज सुधार यात्रा अभियान के 5वें पड़ाव में बीते दिन गुरुवार को समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मंच पर ही पदाधिकारियों को ताड़ी के बदले नीरा का उत्पादन करने वालों को सहायता करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, सीएम नीतीश कुमार ने कहा अब ताड़ के पेड़ से सुबह होने से पहले नीरा निकलेगा। ताड़ के पेड़ से ताड़ी नहीं निकालें बल्कि नीरा का उत्पादन करें। उन्होंने ये भी कहा कि 1977 में मुख्यमंत्री बनने के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पहली बार बिहार में शराबबंदी लागू की थी। लेकिन ढाई साल बाद उनके मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उसे खत्म कर दिया गया। उसके बाद महिलाओं की मांग पर हमने इसे लागू किया। इसमें लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। खासकर महिलाओं ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से शराबबंदी को लेकर सशक्त अभियान चलाने की भी अपील की।

संबंधित खबर -