Happy Makar Sankranti 2022 : आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही मकर संक्रांति का त्योहार

 Happy Makar Sankranti 2022 : आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही मकर संक्रांति का त्योहार

Happy Makar Sankranti 2022: आज पूरे देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं, कुछ जगहों पर मकर संक्रांति का त्योहार कल यानी 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान और पूजा पाठ का काफी महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य को अर्घ्य देकर आग में तिल और गुड़ डालते हैं। इस दिन पतंग उड़ाई जाती है और एक दूसरे को बधाई दी जाती है।

आपको बता दें, सूर्य के मकर राशि में प्रेवश को मकर संक्रांति कहते हैं। आज के ही दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति को देशभर में कई नामों से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में इस तिल के लड्डू और खिचड़ी खाने का प्रचलन है। देश के अन्य भागों में भी इसे कई रूपों में मनाया जाता है। तमिलनाडु में मकर संक्रांति को पोंगल के रूप में मनाते हैं और वहीं, कर्नाटक, केरल व आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही बोला जाता है।

जबकि, उत्तर प्रदेश में मकरसंक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं पंजाब से मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व के रूप धूमधाम से मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को शाम करीब 8 बजे से शुरू होकर 15 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। ऐसे में लोग दो दिन मकर संक्रांति मनाएंगे। गृहस्त लोग 15 जनवरी को भी स्नान दान का लाभ लेंगे।

मीठे गुड़ में मिल गए तिल,
उड़ी पतंग और खिल गए दिल,
हर पल सुख और हर दिन शांति,
सबके लिए ऐसी हो मकर संक्रांति

Happy makar sankranti

संबंधित खबर -