केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तिरंगे का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए, जारी की एडवाइजरी

 केंद्र सरकार ने सभी राज्यों  को तिरंगे का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए, जारी की एडवाइजरी

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तिरंगे का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के अवसरों पर इवेंट के बाद जनता द्वारा लहराए गए कागज से बने तिरंगे को न तो तोड़ा जाए और न ही जमीन पर फेंका जाए।मंत्रालय ने भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

गृह मंत्रालय ने यह एडवाइजरी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और इसलिए इसे सम्मान की स्थिति में होना चाहिए।राष्ट्रीय ध्वज के लिए सार्वभौमिक स्नेह, सम्मान और निष्ठा है। भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के अवसरों पर जनता द्वारा कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज को लहराया जा सकता है।

आपको बता दें, महत्वपूर्ण अवसरों पर जनता द्वारा सिर्फ कागज के बने तिरंगे का उपयोग किया जाता है। इसपर केंद्र ने कहा , कागज से बने तिरंगे को आयोजन के बाद न तो फेंका जाता है और न ही जमीन पर फेंका जाता है। कानून के मुताबिक, ध्वज की गरिमा के अनुरूप इस तरह के तिरंगों को निजी तौर पर और निपटाया जाना चाहिए। सभी सरकारी कार्यालयों से इस संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने का अनुरोध किया गया है।

संबंधित खबर -