Corona Updates : देश में कोरोना संक्रमण मामले में वृद्धि जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 2 लाख 71 हज़ार नए मामले

 Corona Updates : देश में कोरोना संक्रमण मामले में वृद्धि जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 2 लाख 71 हज़ार नए मामले

Corona Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में कोरोना के 2 लाख 71 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। जो बीते दिन की तुलना में आज 3 हजार अधिक हैं। इस दौरान इस महामारी से 314 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कोरोना मामले में तीन दिनों से यह ट्रेंड दिख जा रहा है। कल जहां 2 लाख 68 हजार नए मामले सामने आए थे। वहीं, आज 2 लाख 71 हजार केसों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों को मुताबिक, देश में अभी 15,50,377 एक्टिव मामले हैं। यानी कि एक्टिव केस का प्रतिशत 4.18 है। वहीं, अब तक 1,38,331 मरीजों ने महामारी को मात दे चुके हैं। रिकवरी रेट में लगातार सुधार का ट्रेंड दिख रहा है। देश में अब कोरोना का रिकवरी रेट 94.51% है। अब तक देश में 3,50,85,721 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 3,50,85,721 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में लगातार कोरोना टीकाकरण और टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। देश में अब तक 70.24 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 16,65,404 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, अब तक वैक्सीन की 156.76 खुराक पात्र लोगों को दी जा चुकी है।

संबंधित खबर -