बिहार : बक्सर में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपी 4 दोस्तों पर FIR दर्ज

 बिहार : बक्सर में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपी 4 दोस्तों पर FIR दर्ज

बिहार के बक्सर जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप की मामला सामने आई है। जिले धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक स्कूली छात्रा के साथ 4 दोस्तों ने ही गैंगरेप किया है। पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों को दी। उसके बाद महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी चारों दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। छात्रा का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई।पुलिस अब कोर्ट में बयान दर्ज करायेगी।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला बीते दिन शुक्रवार की शाम धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक 9वीं के छात्रा के साथ चार दोस्तों ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस के अनुसार चारों आरोपित रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव के हैं।

आपको बता दें, महिला थाना पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपितों में एक की रिश्तेदारी उसी गांव में है। महिला थानाप्रभारी SI चुनमुन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबर -