PM नरेन्द्र मोदी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट उनकी होलोग्राम प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर इंडिया गेट उनकी होलोग्राम प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी व्यक्तियों और संस्थानों को आपदा प्रबंधन में योगदान के सम्मान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान करेंगे। आपको बता दें PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि देश के महान सपूत सुभाषचंद्र बोस के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में इंडिया गेट पर उनकी ग्रेनाइट की एक प्रतिमा लगाई जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा था कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उस स्थान पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा वहां लगाई जाएगी। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गडनायक ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर लगाये जाने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रस्तावित प्रतिमा 25 फुट ऊंची होगी और ग्रेनाइट पत्थर से बनाई जाएगी।
इस प्रतिमा को गडनायक बना रहे है। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उस छतरी में लगेगी जहां पहले जॉर्ज पंचम की मूर्ति लगी थी। जार्ज पंचम की प्रतिमा को 1968 में हटा दिया गया था, तब से यह छतरी खाली पड़ी है। होलोग्राफिक एक तरह की डिजिटल तकनीक है। यह एक प्रोजेक्टर की तरह काम करता है जिसमे किसी भी चीज़ को 3D आकार दिया जा सकता है।इस तकनीक से ऐसा महसूस होता है, जैसे सामने दिखाई दे रही चीज़ असली है, लेकिन वह सिर्फ एक 3G डिजिटल इमेज होती है।