पटना में राजभवन मार्च कर रहे LJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

 पटना में राजभवन मार्च कर रहे LJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

राजधानी पटना में आज मंगलवार को राजभवन मार्च कर रहे LJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कार्यकर्ताओं के साथ सांसद चिराग पासवान भी उपस्थित थे। करीब 2 हजार LJP कार्यकर्ता विभिन्‍न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्‍होंने राजभवन मार्च कर दिया। बेली रोड पर पहुंचते ही हंगामा खड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार, उस क्षेत्र में जा रहे आम लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद आनन-फानन में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। बताया जा रहा है कि यह पटना का प्राइम लोकेशन है। यहां धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। डाक बंगला चौराहे से भीड़ जब हाईकोर्ट के पास तक पहुंच गई तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोककर समझाने की कोशिश की।

आपको बता दें कार्यकर्ता सचिवालय की तरह बढ़ने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हाईकोर्ट और नये म्‍यूजियम के पास की सड़क काफी देर तक रण क्षेत्र बनी रही। कार्यकर्ता जैसे ही इनकम टैक्‍स दफ्तर से आगे बढ़े पुलिस ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं के अड़ने के बाद स्थिति बिगड़ गई।

संबंधित खबर -