Bihar Weather Alert : पटना समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी

 Bihar Weather Alert : पटना समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी

Today’s Weather Bihar: पूर्वी हवा के कारण बिहार में कल यानी गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना हैं। पटना मौसम विभाग ने इसको लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है। 25 फरवरी को भी दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।

उसके बाद, राज्य के तापमान में वृद्धि हो सकती हैं। आज बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ रात के तापमान में आंशिक परिर्वतन देखने को मिला। औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम 11.4 और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उम्‍मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह से ही बिहार के ज्‍यादातर हिस्‍सों में ठंड का असर कम होने लगेगा।

आपको बता दें पटना का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यहां आंशिक रूप से बादल छाए हैं। भागलपुर का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यहां मौसम साफ है। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यहां भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।पूर्णिया का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है।

संबंधित खबर -