Mahashivratri 2022 : आज है महाशिवरात्रि, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 Mahashivratri 2022 : आज है महाशिवरात्रि, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Happy Mahashivra 2022 : आज महाशिवरात्रि का त्योहार है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022 यानी आज है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि बड़ा त्योहार माना गया है। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का पर्व है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

महाशिवरात्रि 2022 के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:07 AM से 05:57 AM तक
प्रातः सन्ध्या 05:32 AM से 06:46 AM तक
अभिजित मुहूर्त 12:10 PM से 12:57 PM तक
विजय मुहूर्त 02:29 PM से 03:16 PM तक
गोधूलि मुहूर्त 06:09 PM से 06:33 PM तक
सायाह्न सन्ध्या 06:21 PM से 07:35 PM तक
अमृत काल 06:03 PM से 07:33 PM तक
निशिता मुहूर्त 12:08 AM, मार्च 02 से 12:58 AM, मार्च 02।

महाशिवरात्रि के पूजा – विधि

  1. मिट्टी या तांबे के लोटे में पानी या दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि जालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
  2. महाशिवरात्रि के दिन शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है।
  3. शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि का पूजा निशील काल में करना उत्तम माना गया है। हालांकि भक्त अपनी सुविधानुसार भी भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

संबंधित खबर -