समस्तीपुर के एडीएसओ पर आय से अधिक संपत्ति मामले में FIR दर्ज, एसवीयू की उनके ठिकानों पर छापेमारी

समस्तीपुर जिले में पदस्थापित सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में FIR दर्ज किया गया है। उसके बाद निगरानी की विशेष टीम ने आज शुक्रवार सुबह छापेमारी की। सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित कार्यालय में निगरानी के DSP लव कुमार के नेतृत्व में टीम ने तीन घंटे से अधिक छानबीन की।
इसके अलावा ADSO के बेगूसराय स्थित घर पर भी छापेमारी हुई। डीएसपी ने बताया कि कार्यालय में की गई छापेमारी में कुछ खास नहीं मिल पाया है। बता दें कि नवीन कुमार के खिलाफ एसयूवी में 4/2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन पर 2 करोड़ 17 लाख 34 हजार,766 रुपये की सीमा तक आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है।
आपको बता दें विशेष न्यायाधीश विजिलेंस पटना की अदालत द्वारा तलाशी वारंट जारी करने के आधार पर नवीन कुमार के बेगूसराय और समस्तीपुर स्थित परिसरों में एक साथ तलाशी ली गई।