BPSC Headmaster recruitment 2022 : BPSC ने राज्‍य सरकार के उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालयों में 6421 पदों पर प्रधानाध्यापकों निकाली भर्ती

 BPSC Headmaster recruitment 2022 : BPSC ने राज्‍य सरकार के उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालयों में 6421 पदों पर प्रधानाध्यापकों निकाली भर्ती

BPSC Headmaster recruitment 2022 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्‍य सरकार के उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालयों में 6421 पदों पर हेडमास्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन आज शनिवार से शुरू हो जाएगा। बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर की जायेगी।

आपको बता दें इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 2179 पद सुरक्षित है। बिहार लोक सेवा आयोग को परीक्षा कराने की जिम्मेवारी दी गई है। इससे पहले प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर नहीं होती थी। साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होती रही है। वरीयता के आधार पर प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति होती रही है।

इसके साथ ही आयोग की द्वारा परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च तक है। उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यपक बनने के लिए कम से कम ,8 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों में 10 साल का अनुभव जरूरी है।

संबंधित खबर -