RRB Group D CBT, NTPC : रेल मंत्रालय के फैसले के बाद NTPC भर्ती परीक्षा से बिहार के एक लाख अभ्यर्थियों को होगा फायदा

 RRB Group D CBT, NTPC : रेल मंत्रालय के फैसले के बाद NTPC भर्ती परीक्षा से बिहार के एक लाख अभ्यर्थियों को होगा फायदा

RRB Group D CBT, NTPC : रेल मंत्रालय के फैसले के बाद NTPC भर्ती परीक्षा से बिहार के एक करीब एक लाख छात्रों को फायदा होगा। इसमें कुल रिजल्ट 7 लाख से अधिक होने की संभावना है। अब NTPC और ग्रुप D के छात्रों को अधिसूचना का इंतजार है। इस संबंध में गठित कमेटी ने मार्च के पहले सप्ताह में ही रिपोर्ट दे दी। कमेटी में शामिल अधिकारियों के अनुसार रिजल्ट में बढ़ोतरी के साथ कई अन्य तरह से सुधार की संभावना हैं।

आपको बता दें ग्रुप D की अधिसूचना में भी बदलाव हो सकता है। यूपी के बाद बिहार के सबसे अधिक छात्र रेलवे की तैयारी करते हैं। रिजल्ट में संशोधन के बाद रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। इससे पहले शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि समिति को 3 लाख शिकायतें और सुझाव मिले थे। समाधन को जल्द अधिसूचित किया जाएगा।

वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा होली बाद शुरू होने की संभावनाएं हैं। यह परीक्षा 3 से 5 चरणों में होने की संभावना है।अभ्यर्थियों ने ग्रुप D की कंप्यूटर आधारित परीक्षा को दो चरणों में लिए जाने पर आपत्ति जतायी थी। अभ्यर्थियों ने कहा था कि 3 साल बाद परीक्षा हो रही है। इतने लंबे समय बाद दो चरणों की सूचना देना गलत है। इससे भर्ती प्रक्रिया में और देरी होगी।

संबंधित खबर -