जहानाबाद में विवाहिता का संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने हत्या कर शव को गायब करने का लगाया आरोप

 जहानाबाद में विवाहिता का संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने हत्या कर शव को गायब करने का लगाया आरोप

जहानाबाद के काको प्रखंड के मनियावां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में घोसी थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव निवासी मृतका की मां संजू देवी ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दामाद गुड्डू शर्मा, उनके भाई, सास, ससुर समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करायी है।

मृतका के मां ने बताया कि पुत्री की हत्या की सूचना गांव के दूसरे व्यक्ति ने मंगलवार की रात में फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद काको थाने को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया। बता दें कि लगभग 10 साल पहले प्रियंका कुमारी की शादी मनियावां निवासी गुड्डू शर्मा पिता अजय शर्मा के साथ हुई थी। मृतका के दो बच्चें भी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी के बीच कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। घरेलू झगड़े को लेकर लगभग 3 वर्ष पहले मृतिका के द्वारा महिला थाने में ससुराल पक्ष के विरुद्ध शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि उस समय दोनों पक्षों ने समझौता कर मामले को रफा दफा करा लिया गया था।

वहीं, ग्रामीण ने बताया कि घरेलू विवाद में पहले भी विवाहिता कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन समय पर जानकारी मिल जाने पर उसे बचा लिया गया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबर -