Bihar : मधुबनी के लाल मनीष झा ने ब्रह्मताल की चोटी पर लहराया तिरंगा, ट्रैकिंग का विश्व कीर्तिमान किया स्थापित

 Bihar : मधुबनी के लाल मनीष झा ने ब्रह्मताल की चोटी पर लहराया तिरंगा, ट्रैकिंग का विश्व कीर्तिमान किया स्थापित

बिहार के मधुबनी के लाल मनीष झा ने एक बार फिर से ट्रैकिंग का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। मनीष झा जिले के राजनगर के परिहारपुर गांव के रहने वाला है। बीते 8 मार्च को उतराखंड के उत्तरकाशी में समुद्रतल 12 हजार 7 सौ फीट उंचाई पर स्थित ब्रहमताल पहाड़ की चोटी पर न्यूनतम अवधि 7 घंटा 52 सेकेंड में ट्रैकिंग के माध्यम से फतह हासिल कर यह रिकार्ड बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते 8 मार्च को उतराखंड के उत्तरकाशी जिले में समुद्रतल से 12 हजार 7 सौ फीट की उंचाई पर स्थित ब्रह्मताल ट्रेकिंग का आयोजन किया गया था। यह आयोजन इकॉन एम्बेस्डर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड लंदन की ओर से किया गया था। इसमें मनीष झा ने महज 7 घंटा 52 मिनट की में ब्रह्मताल पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया।

आपको बता दें मनीष आर्म्स फोर्स में आउटसोर्स ट्रेनर के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ ट्रैकिंग में भाग लेने वाले हरियाणा के अभिषेक मेहता ने भी यह कीर्तिमान बनाया है।इसके साथ ही मनीष के चाचा राधेश्याम झा ने बताया कि 2018 में कर्नाटक के मन्नाड में आयोजित अल्ट्रा ट्रेल मैराथन के 110 किमी दौड़ में शामिल हो चुके है।इसके अलावे मनीष ने 26/11 आतंकी हमला में सीने में चार गोली खाने वाले नौ सैनिक प्रवीण तेवरिया हैं।

संबंधित खबर -