Masik Shivratri 2022 : जानिए कब है चैत्र मास की ‘शिवरात्रि’ ? पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

 Masik Shivratri 2022 : जानिए कब है चैत्र मास की ‘शिवरात्रि’ ? पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Masik Shivratri 2022 : मासिक शिवरात्रि शिव भक्तों के लिए बहुत महत्व रखती है। चैत्र मास में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि की विशेष धार्मिक मान्यता है। शास्त्रों में चैत्र मास का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है।आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि कब है ? पंचांग के अनुसार चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का 30 मार्च 2022, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 19 मिनट से आरंभ होगी। इसका समापन सोमवार 31 मार्च 2022, को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक है।

जानें मासिक शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त :-

शास्त्रों के अनुसार मासिक शिवरात्रि की पूजा रात्रि में करना उत्तम माना जाता है। इसलिए 31 जनवरी 2022, रात 12 बजकर 02 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट के मध्य शिव पूजा का मुहूर्त बना हुआ है।

मासिक शिवरात्रि का महत्व :-

मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। चैत्र मास में शिव पूजा का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है।मासिक शिवरात्रि के दिन विधि विधान से पूजा करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन व्रत रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। जिन कन्याओं के विवाह में कोई बाधा या परेशानी आ रही है वो भी दूर होती है।विद्यार्थियों को भी लाभ प्राप्त होता है।

संबंधित खबर -