साप्ताहिक राशिफल : 3 से 9 अप्रैल 2022 तक, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

 साप्ताहिक राशिफल : 3 से 9 अप्रैल 2022 तक, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) मेष राशिफल वाले रिश्तों में नकारात्मक सोच और दृष्टिकोण से बचें। भावनात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करने से पूर्व सतर्क रहें। जीवन के सभी पहलुओं में समायोजन होना बेहद आवश्यक है। यह बात न भूलें कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। धैर्य रखें और भावनाएं संतुलित होने तक इंतजार करें। दोस्तों अथवा प्रियजनों से उपहार मिल सकता है। सप्ताह के अंत तक संबंधों में सुधार स्वयं ही हो जाएगा। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ग्रीन

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) वृष राशिफल वाले भविष्य की योजनाएं बनाने में व्यस्त रहने के बजाय वर्तमान में घटित हो रही स्थितियों का अनुभव करें। तभी आप आंतरिक रूप से विकसित महसूस करेंगे। लापरवाही के चलते किसी महत्वपूर्ण पेशेवर अवसर से हाथ धो सकते हैं। दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं में परिवर्तन सुनिश्चित करके स्पष्टता हासिल कर सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव व परिवर्तन नवीन आश्चर्यों से मिलवाएगा। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पर्पल

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) मिथुन राशिफल वाले चिंता में समय व ऊर्जा बर्बाद न करें। ऊर्जा को दोबारा जीवंत करने के लिए स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें। यात्रा का योग है। किसी अवसर को हाथ से जाने के डर से विचार या शर्तों को व्यक्त करने से कतराएं नहीं। किसी चतुर व्यक्ति से सावधान रहें। परिवार, दोस्त व संबंधों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण प्राथमिकताओं और जीवन के प्रति सोच में परिवर्तन लाएगा। सेहत का ध्यान रखें व नियमित योग करें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: रायल ब्लू

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) कर्क राशिफल वाले मानसिक रूप से स्वयं को आहत करने के बजाय संयमित रहें। आप जिस बात को लेकर परेशान हो रहे हैं, वैसा कुछ भी होने वाला नहीं है। परिस्थितियों को विस्तृत दृष्टिकोण से देखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की पुकार सुनें। आपका खुशमिजाज रवैया माहौल को हल्का बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अतिरेक से बचें। रचनात्मकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए योग का सहारा लें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: साफ्र्ट ंपक

सिंहराशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) सिंह राशिफल वाले नई शुरुआत करेंगे। अप्रत्याशित घटनाओं पर नियंत्रण रखने का विचार त्याग दें। जिम्मेदारियों को दूसरों पर डालने के बजाय स्वयं उनके प्रति जवाबदेह बनें। काम में निपुणता लाभकारी अवसर व यात्रा में परिवर्तित होगी। योजनाओं में देरी हो सकती है, मगर भविष्य में यह देरी आर्थिक लाभ देगी। निजी संबंध उत्साहजनक व सहायक साबित होंगे। सेहत का ध्यान रखें व अतिरेक से बचें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: वायलेट

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, ) कन्या राशिफल वाले छुट्टी व मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान सफलता और भौतिक लाभ का सुखद क्षण भी महसूस करेंगे। पेशेवर जीवन में न्याय और निष्पक्षता के साथ खडे़ रहेंगे। व्यावसायिक निर्णय लेते वक्त भावनाओं को हावी न होने दें। व्यवसाय में पुराने संबंधों से लाभ मिल सकता है। खानपान व खरीदारी में अतिरेक से बचें। हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखें। कर्क राशि का व्यक्ति जीवन में प्यार लाएगा। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: रोर्ज ंपक

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) तुला राशिफल वाले व्यस्तताओं के बीच सधे कदमों से सफलता हासिल करेंगे। व्यावहारिक पहलुओं का आकलन करने के साथ-साथ दिल की भी सुनें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पितातुल्य व्यक्ति को आपसे सम्मान की अपेक्षा है। किसी गतिविधि में आपकी रचनात्मक सोच प्रभावी साबित होगी। अपने बुद्धि कौशल और मध्यस्थता के गुणों से संघर्षों में सामंजस्य स्थापित करेंगे। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: चाकलेट ब्राउन

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) वृश्चिक राशिफल वाले जीवन में संतुलन की स्थिति महसूस करेंगे। आप में पूर्णता स्थापित करने का गुण है। कुछ अतिरिक्त प्रयासों के साथ ही रचनात्मक पेशेवर योजनाएं साकार होने को हैं। अपनी उपस्थिति से माहौल को ऊर्जावान बनाने की क्षमता आप में है। थोड़ा साहस और क्षमता का प्रदर्शन मुसीबतों से बचाने में फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक जीवन व्यस्त व थका देने वाला रहेगा। सेहत के प्रति गंभीर रवैया रखें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) मकर राशिफल वाले  व्यसनों का त्याग कर जीवन में नया दृष्टिकोण हासिल करेंगे। याद रखें कि परिवर्तन जीवन का अहम कारक है। ऐसे में खत्म हो चुके संबंधों को भूलकर आगे बढ़ना ही उचित है। विचारों और भावनाओं को व्यक्त करें। काम का नया अवसर जीवन में नवीनता लाएगा, जिसके जरिए अहम लोगों से मुलाकात होगी। दोस्तों व रिश्तेदारों से जुड़ाव कायम करेंगे। ध्यान करें व अंतर्मन की पुकार सुनें। शुभ अंक: 12 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) कुंभ राशिफल वाले  बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जा से विविध गतिविधियों और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। लोगों और स्थितियों पर मानसिक विश्लेषण करने के बजाय अंतर्मन पर भरोसा करें। कुछ व्यक्तिगत लक्ष्य व महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। भाग्य आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नए बदलाव महसूस करेंगे। आध्यात्मिक विकास नए दृष्टिकोण, प्राथमिकताएं और मूल्यों को तय करेगा। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: राय ब्लू

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, च) मीन राशिफल वाले नए विस्तार और लाभ के साथ उद्यम में नई शुरुआत करेंगे। मीडिया में एक्सपोजर मिलेगा। सुझावों, विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना लाभप्रद साबित होगा। संवादकुशलता से सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। किसी मित्र से रोमांचक समाचार प्राप्त होगा। आस-पास हो रहे परिवर्तनों से प्रभावित होने के बजाय स्वयं पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। प्राथमिकताओं को तय करना आवश्यक है। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: रायल ब्लू

संबंधित खबर -