नल-जल योजना में बिहार पूरे देश में पहले नंंबर पर,केंद्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

 नल-जल योजना में बिहार पूरे देश में पहले नंंबर पर,केंद्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

केंद्र सरकार की नल-जल योजना में बिहार पूरे देश में पहले नंंबर पर है। सबसे अधिक बिहार के ग्रामीण परिवारों को नल-जल की सुविधा मिला है। यहां एक करोड़ 57 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल की आपूर्ति हो गई है। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां एक करोड़ 3 लाख परिवारों को नल से जल की आपूर्ति की जा रही है।

Water tap.

भारत सरकार के जल जीवन मिशन-हर घर जल द्वारा जारी तीन अप्रैल के आंकड़ों में इसका उल्लेख किया गया है। वही, आबादी के मामले में बिहार का स्थान देश में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद तीसरे नंबर पर है। लेकिन नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की सुविधा प्राप्त घरों की संख्या सबसे अधिक बिहार में है। पंचायती राज और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ 65 लाख घरों में नल-जल का कनेक्शन दिया गया है। 

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ 72 लाख 20 हजार के परिवारों को नल-जल का कनेक्शन देना है। इनमें 91.11% उपलब्धि हासिल कर ली गई है। वहीं महाराष्ट्र में एक करोड़ 46 लाख ग्रामीण परिवारों को इसका कनेक्शन देना है, जिनमें 70.88% उपलब्धि हासिल हो सकी है। 

संबंधित खबर -