राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने बिहार में खींची विकास की लंबी लकीर : उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने बिहार में खींची विकास की लंबी लकीर : उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

पटना 10 अप्रैल 2022 : बोचहाँ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्वारका नगर हाई स्कूल, मुसहरी के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 2005 के बाद विगत 16 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास की दिशा में एक लंबी लकीर खींची है, जिसके कारण प्रत्येक क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है। सभी वर्गों के लिए सभी क्षेत्रों में सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उनके जीवन दशा में सुधार के संकल्पित प्रयास किए हैं, जिसके परिणाम दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 2005 के पहले के बिहार को देखा है, उन्हें यह बदलाव स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि बोचहाँ उपचुनाव में जनता के आशीर्वाद से बेबी कुमारी विकास की सारथी बनेंगी।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी श्रद्धेय अटल जी के सपने को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र सरकार ने सड़क, आधारभूत संरचना, किसान, गरीबों के कल्याण, उनके लिए आवास के सुनिश्चित प्रबंध किए हैं, वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण से देशवासियों की रक्षा की प्रबंध सुनिश्चित किए। रूस-यूक्रेन संकट के दौरान भारत एवं अन्य देशों के छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराई, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी की इस पहल और प्रयास से भारतीय तिरंगे की साख बढ़ी है।उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार सरकार उनके कल्याण के लिए चिंतित है। जल और मछली मछुआरा समाज के प्रमुख आर्थिक स्रोत हैं। बिहार सरकार द्वारा मछुआरा समाज के हितों का हर हाल में ख्याल रखा जाएगा।

आपको बता दें इस अवसर पर मतदाताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के रास्तों पर चलने वाली सरकार को चुनें। चुनाव के दिन पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प के तहत वोट देकर भारी मतों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार बेबी कुमारी को विजयी बनावें।कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ० संजय जायसवाल सहित अन्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उक्त अवसर पर बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री रामसूरत राय, श्रम संसाधन मंत्री श्री जीवेश कुमार, मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री श्री सुनील कुमार, सांसद वीणा देवी, सांसद श्री अजय निषाद, विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, विधायक श्री पंकज मिश्रा, विधान पार्षद् श्री देवेश चंद्र ठाकुर बोचहाँ से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती बेबी कुमारी सहित अन्य विधायक गण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय जन-समूह उपस्थित थे।

संबंधित खबर -