बिहार : हथियार तस्करों के खिलाफ STF ने की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

 बिहार : हथियार तस्करों के खिलाफ STF ने की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

बिहार में हथियार तस्करों के खिलाफ STF ने बड़ी कार्रवाई की है। सामान्य हथियार और गोलियों के साथ 2 तस्करों को बीते दिन बुधवार को आरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में एक ने BSF की वर्दी पहन रखी थी। उसके पास से बीएसएफ का जाली आई कार्ड और हथियारों के फर्जी लाइसेंस भी मिले हैं।

आपको बता दें हथियार तस्करी की सूचना पर STF की विशेष टीम ने आरा रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर विक्की तिवारी ( भोजपुर ) और बिरमन तिवारी ( रोहतास ) को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से रेगुलर डबल बैरेल बंदूक, 7.62 mm की पिस्टल, 554 गोलियां, 1 मैगजीन, बीएसएफ का जाली आई कार्ड, 2 नकली आर्म्स लाइसेंस कार्ड, 700 रुपये नकद और 2 मोबाइल बरामद किया गया है।

STF के मुताबिक गिरफ्तार किए गए विक्की तिवारी और बिरमन तिवारी अंतरराज्यीय हथियार तस्कर हैं। नगालैंड और जम्मू-कश्मीर का फर्जी लाइसेंस बनाकर ये हथियारों की खरीद करते थे। हरियाणा और पंजाब से हथियार और गोली खरीदने की बात सामने आई है। वहां से हथियारों को बिहार लाकर उसे अपराधियों को बेच दिया जाता था।

संबंधित खबर -