NEET UG 2022: इस बार नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मिलेगा 20 मिनट का अतिरिक्त समय

 NEET UG 2022: इस बार नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मिलेगा 20 मिनट का अतिरिक्त समय

NEET UG 2022: नीट यूजी 2022 का आयोजन 17 जुलाई को होना है। इस बार नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यानी परीक्षा का कुल समय 3 घंटे 20 मिनट होगा। नीट यूजी 2021 में 200 प्रश्नों में 180 सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था। इसके विरोध में छात्रों ने NTA को दिए पत्र में लिखा था कि प्रश्न को छोड़ने के लिए प्रश्न को पढ़ना भी पड़ता है। 

आपको बता दें छात्रों ने कहा 180 प्रश्न पूछे जाते थे, जिसे तीन घंटे में हल करने होते थे, लेकिन अचानक से 200 सवालों में 180 को हल करने के लिए तीन घंटे का समय कम पड़ गया था। इसके बाद समय बढ़ाया गया। नीट परीक्षा विशेषज्ञ विंग्स एडुवेंचर के दीपक वशिष्ठ ने बताया कि नीट यूजी कुल 720 अंकों का होता है। बॉयोलॉजी से 90 केमिस्ट्री व फिजिक्स से 45-45 प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न चार अंक के होते हैं। 

इस साल नीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी से कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें छात्रों को 180 प्रश्न का उत्तर देना है। खंड (ए) में 35 और खंड (बी) में 15 प्रश्न शामिल होंगे, जिसमें कि खंड (बी) के 15 प्रश्नों में से 10 प्रश्नों का उत्तर देना है।नीट यूजी 2022 के लिए छात्र छह मई रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

संबंधित खबर -