बिहार में रोजगार मांगने वालों की संख्या में वृद्धि,14 लाख बेरोजगारों ने रोजगार पोर्टल पर कराया रजिस्ट्रेशन

 बिहार में रोजगार मांगने वालों की संख्या में वृद्धि,14 लाख बेरोजगारों ने रोजगार पोर्टल पर कराया रजिस्ट्रेशन

बिहार में रोजगार मांगने वालों की संख्या बढ़ गई है। बीते 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 में तीन लाख से अधिक बेरोजगारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसके पहले वाले वित्तीय वर्ष से तुलना करें तो यह चार गुना से बढ़ गया है। ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक बिहार के 14 लाख से अधिक बेरोजगारों ने रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

आपको बता दें बेरोजगारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नेशनल कॅरियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2015-16 से मिली हुई है। पहले वर्ष बिहार के मात्र 5152 बेरोजगारों ने ही ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद वाले वर्ष में काफी निबंधन हुआ। 2016-17 में 6 लाख 5 हजार 397 बेरोजगारों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया।

इसके अलावा वर्ष 2017-18 में एक लाख 53 हजार 709 तो वर्ष 2018-19 में एक लाख 43 हजार 858 बेरोजगारों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया। 2019-20 में एक लाख 18 हजार 828 बेरोजगारों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया। कोरोना के कारण 2020-21 में सबसे कम 71 हजार 817 बेरोजगारों ने ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया। वहीं कोरोना का प्रभाव जैसे ही खत्म हुआ कि वर्ष 2021-22 में 3 लाख 5 हजार 683 ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है।

संबंधित खबर -