Road Accident : पटना में तेज रफ्तार का कहर, दो वाहनों के जोरदार टक्कर में कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर

 Road Accident : पटना में तेज रफ्तार का कहर, दो वाहनों के जोरदार  टक्कर में कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर

राजधानी पटना में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यह मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजाबाजार पुल का बताया जा रहा है जहाँ दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है ,जिससे दोनों कार के परखच्चे उड़ गए है।जिसमे कई लोग घायल हो गए I

मिली जानकारी के अनुसार घायलों में एक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है वही दो लोगो को गंभीर चोट आयी है जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।घटना पटना के राजा बाजार इलाके में फ्लाई ओवर के ऊपर का हैI जहाँ दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर में कई लोगों के घायल होने की खबर है I

आपको बता दें आज गुरुवार की तड़के सुबह ओवर टेक के कारण बड़ी दुर्घटना हुई है।इस दूर घटना के बाद कई घण्टों तक फ्लाईओवर के ऊपर दुघटनाग्रस्त वाहन पड़े रहेI घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहनों को हटाया और यातायात को सुगम किया है।

संबंधित खबर -