अनोखी शादी : भागलपुर में हुई एक शादी हर किसी की जुबान पर, दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की

 अनोखी शादी : भागलपुर में हुई एक शादी हर किसी की जुबान पर, दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की

बिहार के भागलपुर में हुई एक शादी की चर्चा में है। जिले के नवगछिया में सोमवार की रात यह अनोखी शादी हुई। इस शादी में बिना बुलाये ही हजारों लोग शामिल हो गए और दूल्हा – दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मस्त हो गए। इस शादी में दूल्हा और दुल्हन बहुत खास थे क्योंकि दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की थी।दोनों खुशी-खुशी शादी के फेरे लेकर हर किसी की तरह भविष्य की सपने संजोए जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए।

इस अनोखी शादी में बैंड-बाजा और बारात सब कुछ वैसा ही था, जैसा आमतौर पर शादियों में देखने को मिलता है, लेकिन यह शादी आम शादियों से कुछ अलग थी। हर शादी में दूल्हा और दुल्हन आर्कषण के केन्द्र होते हैं। इस शादी में दूल्हा और दुल्हन बेहद खास थेI पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की जोड़ी भगवान बनाकर भेजते हैं। यह बात शत प्रतिशत साबित हुई। 

आपको बता दें दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार के किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी 24 वर्ष की है और मसाढ़ू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष का है। दोनों वर और वधू भागलपुर जिले के है।दूल्हा लैलख के एक नृत्य पार्टी में एक कलाकार का काम करता है। वहीं लड़की का भाई छोटू छलिया की ऊंचाई भी बहुत कम है। वह भी सर्कस में कलाकार है। 

संबंधित खबर -