BPSC 67th Exam: BPSC पेपर लीक मामले में EOU ने की FIR दर्ज, CM नीतीश कुमार जल्द जाँच करने के दिए निर्देश

 BPSC 67th Exam: BPSC पेपर लीक मामले में EOU ने की FIR दर्ज, CM नीतीश कुमार जल्द जाँच करने के दिए निर्देश

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (PT) के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने FIR दर्ज कर ली है। हालांकि EOU थाना में दर्ज FIR (कांड संख्या 20/22) में किसी को अभियुक्त नहीं बनाया गया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

EOU के मुताबिक DSP रैंक के अधिकारी को इस केस का आईओ बनाया गया है। इस बीच पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित SIT में कई अन्य अफसर शामिल किए गए हैं। SP EOU सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी मामले की तह तक पहुंचने में लगी है।

आपकों बता दें CM नीतीश कुमार ने कहा है कि BPSC प्रश्नपत्र लीक मामले में गड़बड़ करने वालों पर जल्द कार्रवाई होगी। हमने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द-से-जल्द इसकी जांच कीजिए। इस पूरे मामले में बहुत एक्शन हो रहा है। जनता के दरबार में CM नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

संबंधित खबर -