Bihar Weather Updates : बिहार के इन 5 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी, येलो अलर्ट जारी,बेवजह घर बाहर न निकलें

 Bihar Weather Updates : बिहार के इन 5 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी, येलो अलर्ट जारी,बेवजह घर बाहर न निकलें

दक्षिण बिहार में पछुआ के प्रवाह और प्रचंड ताप से लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी वाली स्थिति बनी रही। दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के 8 जिले ज्यादा प्रभावित रहे। बक्सर और उत्तर बिहार में पारा सामान्य है। मौसम विभाग ने औरंगाबाद में सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही जबकि गया, रोहतास, नवादा, नालंदा और जमुई में लगभग लू जैसे स्थिति रही I

आपको बता दें मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया में आज मंगलवार को हीट वेव की चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट जारी कर लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है। सोमवार मो राज्य में सबसे अधिक गर्म बक्सर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी रही। 

वही, औरंगाबाद का तापमान 1.6 डिग्री घटकर 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रोहतास में 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तर बिहार में पारा सामान्य है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक आंधी-पानी की स्थिति रहेगी। 

संबंधित खबर -