बारिश का मौसम करीब आने पर नगर निगम सक्रीय, नालों की सफाई के लिए 31 मई तक का डेडलाइन

 बारिश का मौसम करीब आने पर नगर निगम सक्रीय, नालों की सफाई के लिए 31 मई तक का डेडलाइन




हर साल की तरह इस साल भी बारिश का मौसम करीब आने पर नगर निगम प्रशासन नाला उड़ाही के काम में सक्रिय किया है। नए नगर आयुक्त कुमार गौरव ने शहर के नालों की सफाई के लिए 31 मई का डेडलाइन दिया है। उनके इस निर्देश के बाद नाला उड़ाही के काम में तेजी लायी गोई है। बीते दिन सोमवार को शहर के तीनों जोन में नाला उड़ाही का काम किया गया।

आपको बता दें मौसम वैज्ञानिकों ने इस वर्ष बिहार में समय से पहले ही मानसून आने का अनुमान लगाया है। दरभंग शहर का जलजमाव से पुराना रिश्ता रहा है। शहर के बंगाली टोला, बलभद्रपुर, रामानंद पथ, लहेरियासराय गुदरी बाजार, डीएमसीएच परिसर, गांधीनगर कटरहिया, कादिराबाद, लक्ष्मीसागर, नगर निगम कार्यालय सहित आसपास के इलाकों में थोड़ी सी बारिश में ही जलजमाव वाली समस्या हो जाता है I

हर साल मानसून से पहले नगर निगम सभी नालों की उड़ाही करवाता है। नगर निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि इस साल दरभंगा नगर क्षेत्र के लोगों को जलजमाव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा, लेकिन प्रत्येक वर्ष ठीक इसके विपरीत होता है। शहर का आधा से अधिक इलका जलजमाव से ग्रसित हो जाता है और लोग समस्या झेलने को मजबूर हो जाते हैं।

संबंधित खबर -