Bihar Weather Updates : बिहार में समय से पहले मानसून आने के आसार, तापमान में गिरावट, सामान्य से अधिक बारिश होने की संभवना

 Bihar Weather Updates : बिहार में समय से पहले मानसून    आने के आसार, तापमान में गिरावट, सामान्य से अधिक बारिश होने की संभवना

Bihar Weather Updates : बिहार में समय से पहले मानसून आने के आसार प्रबल हैं। बिहार में पिछले दो सालों से मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। ऐसे में यह तीसरा साल होगा जब मानसून के समय से पहले आगमन के आसार जताये जा रहे हैं। पूर्णिया में मानसून 13 जून को पहुंचता है। इसके बाद यह राज्य के अन्य जिले में फ़ैल जाता है I वही केरल में मानसून तिन दिन पहले दस्तक दे दिया है I

आपको बता दें पिछले साल समय से पहले मानसून आने के साथ-साथ राज्य भर में इसका प्रसार मात्र दो दिन में हो गया था। मौसमी घटनाओं पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ बताते हैं कि मानसून का प्रसार इसके विस्तार को मिलने वाली अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इस बार इसके करंट के प्रसार को मिलने वाली अनुकूल स्थितियां ही इसके आगमन की राह प्रशस्त करेंगी। वर्तमान परिस्थितियों में बिहार में 11 जून को मानसून के आगमन के आसार हैं।

मौसमविदों के अनुसार बिहार में प्री मानसून गतिविधियों में पहले की अपेक्षा कुछ बढ़ोतरी देखी जाएगी। उत्तर और दक्षिण बिहार में भी बारिश की गतिविधियां आंशिक रूप से बढ़ेंगी। मानसून के समय से पहले आगमन के साथ-साथ इस बार राज्य में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। सूबे में बारिश का सिस्टम सामान्य है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश वाल्मीकिनगर में दर्ज की गई।

संबंधित खबर -