आज है सोनाक्षी सिन्हा का 34वां जन्मदिन, जानें सोनाक्षी और उनके करियर के बारे में

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 34वां जन्मदिन मान रही है I सोनाक्षी मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री है I सोनाक्षी अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी I फिल्म दबंग के बाद इन्होने कई बेहतरीन फिल्मे की I जैसे – राउडी राठौर, सन ऑफ़ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे आदि कई फिल्मो में इन्हें मुख्य नायिका के किरदार में देखा गया I फ़िलहाल सोनाक्षी एक के बाद एक बेहतरीन फ़िल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री को दे रही हैंI इन्हें फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू, फ़िल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस और क्रिटिकल एक्कलेम्ड अवार्ड से नवाज़ा जा चूका हैI

सोनाक्षी सिन्हा के जीवन के बारे में –
मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ I इनके पिता हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तथा माता अभिनेत्री पूनम सिन्हा हैI इनके पिता अभिनेता होने के साथ ही राजनेता भी हैं I शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से राजनीति करते हैं I सोनाक्षी के दो भाई भी हैंI दोनों भाइयों का नाम लव – कुश है I ये दोनों जुड़वाँ है I लव को फ़िल्म सदियाँ में देखा गया था I सोनाक्षी सिन्हा की आरंभिक शिक्षा आर्य विद्या मंदिर से हुई I यहाँ से अपनी स्कूली पढाई ख़त्म करने के बाद इन्होने ‘श्रीमति नाथीबाई दामोदर ठाकरसे विमेंस यूनिवर्सिटी’ से फैशन डिजाइनिंग में अपनी ग्रेजुएशन पूरी कीI

सोनाक्षी सिन्हा का करियर –
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉस्टयूम डिज़ाइनर के तौर पर शुरू की I इन्होने कॉस्टयूम डिज़ाइनर के तौर पर सन 2005 में फ़िल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ तथा ऐसी की कुछ और फ़िल्मों के लिए भी काम किया I सोनाक्षी अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुकी है। इस एक्ट्रेस ने फ़िल्मी दुनिया में आज काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। वैसे बॉलीवुड में कदम रखने के लिए सोनाक्षी ने काफी मेहनत भी की थी। फिल्मों में आने से पहले उन्हें अपना वजन काफी कम करना पड़ा था।