पटना के गांधी सेतु पर बने दूसरी लेन का लोकार्पण, नितिन गडकरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 पटना के गांधी सेतु पर बने दूसरी लेन का लोकार्पण, नितिन गडकरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले गांधी सेतु की पूर्वी लेन का उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ रहे। इसके साथ ही आज मंगलवार 10 हजार 651 करोड़ की सड़क और पुल परियोजनाओं का शिलान्यास भी हो रहा है।

आपको बता दें गांधी सेतु पर दूसरी लेन का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर दिया है। इस दौरान सीएम नीतीश भी उनके साथ मौजूद हैं। 24 साल बाद आज एक बार फिर इस पुल के दोनों लेने पर एक साथ आवागमन शुरू हो जाएगा। गडकरी आज कुल करीब 13 हजार 585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। इसमें सबसे महत्‍वपूर्ण परियोजना गांधी सेतु के दूसरे लेन का उद्घाटन है।

वही, दूसरी लेन के खुल जाने से अब पटना में ट्रैफिक की समस्या नजर आएगी। शहर के प्रवेश द्वार और अंदर दोनों जगह यातायात सुगम होगा। गांधी सेतु के दोनों लेन से आवागमन शुरू होने और अटल पथ फेज 2 के जेपी सेतु से जुड़ने के बाद उत्तर बिहार से आना-जाना आसान हो जाएगा। पटना से हाजीपुर का सफर 15 मिनट में तय हो जाएगा। 

संबंधित खबर -