बिहार : मुजफ्फरपुर में सनकी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, सास को फ़ोन कर कही ये बात

 बिहार : मुजफ्फरपुर में सनकी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, सास को फ़ोन कर कही ये बात

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में सोमवार को सुबह 8 बजे रसोईघर बनाने के विवाद में ससुराल वालों ने 32 वर्षीया किरण देवी पर केरोसिन उड़ेल जिंदा जला दिया। सबसे पहले उसके साथ मारपीट कर बेहोश कर दिया। पति राजेश साह ने अपनी सास सीता देवी को कॉल कर बताया कि आपकी बेटी के शरीर में आग लगा दिया हूं। आकर लाश ले जाइये। 90% जल चुकी किरण को कमरे के दरवाजे के पास छोड़कर सभी ससुराल वाले फरार हो गए।

यये भी पढ़ें भारत में वायू प्रदूषण के कारण 5 साल घटी हर व्यक्ति की उम्र, सबसे ज्यादा प्रदूषित राज्य दिल्ली

मिली जानकारी के अनुसार महिला के मायके मीनापुर के मेथनापुर गांव में है I इस खबर को सुनते ही पुरे गाँव में कोहराम मच गया। भाई संजीत कुमार कई लोगों के साथ मुस्तफापुर पहुंचा और उसे उठाकर SKMCH ले गया जहां एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। शरीर पर मारपीट से चोट के भी निशान थे। मृतका की मां के बयान पर अहियापुर थाने में ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इसमें पति के अलावा ससुर रामनंदन साह, देवर अरुण साह, राजीव कुमार, लालू साह, पूजा देवी, रविना देवी और चमेली देवी को नामजद किया है। 

ये भी पढ़ें Indian Recruitment 2022 :भारतीय सेनाओं में 4 साल के लिए भर्ती होंगे ‘अग्निवीर’, रक्षा मंत्री ने  किया ऐलान

आपको बता दें किरण की शादी 2008 में हुई थी। उसे दो पुत्र हुए। 3 साल पहले बड़े पुत्र विशाल कुमार की 11 साल की उम्र में बीमारी की वजह से मौत हो गई। संजीत ने बताया कि बहन को शादी के बाद से अक्सर मायके से रुपये मांगकर लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 14 साल से कुछ-कुछ रुपये भेज देता था ताकि बहन को ससुराल में दिक्कत नहीं हो। संजीत ने बताया कि जब मुस्तफापुर पहुंचा तो जली हुई किरण दरवाजे पर कराह रही थी। गांव वालों ने बताया कि किरण को केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। वही DSP सियाराम यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने एफएसएल से छानबीन कराने का निर्देश दिया है।

संबंधित खबर -