Yoga Day 2022 : आज है योगा दिवस, जानें योगा करने के फायदें

 Yoga Day 2022 : आज है योगा दिवस, जानें योगा करने के फायदें

International Yoga Day 2022 : आज 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाता है I अक्सर सुबह के समय Yoga करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि सुबह के समय व्यायाम करना अधिक फायदेमंद होता है। यह बात काफी हद तक सही भी है कि सुबह योग करने से कई फायदे मिलते हैं I लेकिन आप शाम को भी योगा कर सकते है I इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि शाम के समय योगा करने से आपको कम फायदें मिलेंगे I सुबह के समय योग करने के अपने अलग फायदे हैं तो वहीं शाम के समय करने की भी कई फायदें हैं। 

सुबह – शाम योग करने के फायदें –

सुबह के समय एक्सरसाइज या योग करना जहां हमारे शरीर और दिमाग को दुरुस्त रखती हैं, तो वहीं शाम के वक्त इन्हें करने से मानसिक सुकून मिलता है और रात को नींद भी अच्छी आती है। जैसे –

1. तनाव से मुक्ति – जो लोग शाम को व्यायाम करते हैं वो योग के जरिये दिनभर की थकान, तनाव और चिंता दूर कर देते हैं। इतना ही नहीं, शाम के समय भी एक नई ताजगी का अनुभव करते हैं और फिर अच्छी नींद ले सकते हैं।

2. सुबह की भाग-दौड़ से बचने के लिए – 

सुबह उठकर ऑफिस जाने की जल्दी, पूरे दिन की प्लानिंग जैसी कई बातें दिमाग में चलती रहती हैं। खासतौर पर जो लोग अपने रुटीन को पूरी सख्ती के साथ फॉलो नहीं कर पाते हैं, उनके लिए यह एक बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में शाम के समय योग करके अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।

3. गुस्सा निकालने का बेहतरीन तरीका – अगर आप दिन में हुई किसी घटना से परेशान हैं और बेचैनी महसूस कर रहे हैं तो शाम के समय किया योग गुस्सा निकालने का बेहतरीन विक्लप है। फिट रहने के साथ-साथ आपके मन की बेचैनी से भी राहत मिल जाती है। 

संबंधित खबर -