बेगूसराय में रेप पीड़िता पर जानलेवा हमला, केस उठाने के लिए मारी गोली

 बेगूसराय में रेप पीड़िता पर जानलेवा हमला, केस उठाने के लिए मारी गोली

बेगूसराय में रेप पीड़िता के एक नाबालिग लड़की को केस वापस नहीं लेने के लिए गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घायल लड़की का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। करीब 14 माह पहले नाबालिग छात्रा से उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ने दुष्कर्म किया था। पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हो जाने के बाद आरोपियों द्वारा केस उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है पीड़िता की एक बहन को रजौरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को वह अपनी बहन को देखने अस्ताल गई थी। शाम को पीड़िता अपने भाई के साथ राजौरा में अस्पताल से लौट रही थी। तब अंधेरा हो गया था। मुफस्सिल थाना इलाके में कौवा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीड़िता पर गोली चला दी। युवक फायरिंग करते हुए भाग निकले लेकिन, एक गोली पीड़िता के पैर में लग गई। आनन फानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी तो पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पीड़िता से पुलिस की बात नहीं हो पाई है। इस बीच भाई से पुलिस ने कुछ जानकारी ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच तेजी से कर रही है।

संबंधित खबर -