मुजफ्फरपुर में बॉयलर ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत, अवैध तरीके से चल रहा बॉयलर

 मुजफ्फरपुर में बॉयलर ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत, अवैध तरीके से चल रहा बॉयलर

मुजफ्फरपुर में बॉयलर ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत के बाद भी प्रशासनिक और पब्लिक दोनों स्तर पर जागरुकता और सजगता का आभाव है। अभी भी शहर के रिहायशी इलाकों में अवैध तरीके से बॉयलर वाले कारखाने चल रहे हैं। लंबे समय बाद कारखाना निरीक्षक ने शनिवार को शहर के रिहायशी इलाकों में चल रही फैक्ट्रियों की जांच की।

इसके अलावा उन्होंने आमगोला व पुरानी बाजार में दो फैक्ट्री की जांच-पड़ताल की। दोनों में अवैध तरीके से बॉयलर चलाया जा रहा था। कारखाना निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पटना से आयी टीम ने अपर अनुमंडल अधिकारी मनीषा के साथ दोनों फैक्ट्रियों पर छापेमारी की।

आपको बता दें सभी कागजात देखने के बाद अगले एक सप्ताह में दोनों फैक्ट्रियों को शहर से बाहर नहीं ले जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। टीम अगले सप्ताह भी शहरी क्षेत्र में चल रही फैक्ट्रियों की जांच करने के लिए छापेमारी करेगी। कारखाना निरीक्षक ने बताया कि दोनों फैक्ट्रियों में नियमों की अनदेखी कर अवैध तरीके से बॉयलर चलाया जा रहा था। दोनों फैक्ट्रियों को एक सप्ताह में शहर से बाहर ले जाने का आदेश दिया गया है।

संबंधित खबर -